Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 11 अगस्त 2021, बुधवार

आज का पञ्चांग: 11 अगस्त 2021, बुधवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बुधवार को श्रावण सुदी तृतीया 16:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , हरियाली तीज , हरि तृतीया ,सुकृत तृतीया, मधुश्रवा तृतीया व्रत ( मैथिल गुर्जर प्रदेश में प्रसिद्ध ) , स्वर्ण गौरी व्रत , शुक्र कन्या राशि में 11:32 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:32 से , राजयोग , विघ्नकारक भद्रा 28:10 से , मेला तीज जयपुर , हिजरी मोहर्रम 1 माह शुरु (मुस्लिम) , हिजरी सन् 1443 शुरु (मुस्लिम), महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- श्रावण
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- तृतीया-16:56 तक
  • पश्चात- चतुर्थी
  • नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी-09:32 तक
  • पश्चात- उत्तराफाल्गुनी
  • करण- गर-16:56 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- शिव-18:26 तक
  • पश्चात- सिद्ध
  • सूर्योदय- 05:47
  • सूर्यास्त- 19:04
  • चन्द्रोदय- 08:15
  • चन्द्रराशि- सिंह-15:24 तक
  • पश्चात- कन्या
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:26 से 14:05
  • ऋतु- वर्षा
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को श्रावण सुदी चतुर्थी 15:27 तक पश्चात् पंचमी शुरु ,वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , वरद चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत ,ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक ,सर्वदोषनाशक रवि योग 08:53 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:25 तक , जागृति गौरी पंचमी (उड़ीसा) , श्रवण तप प्रारम्भ (जैन) ,मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा ( जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी ) ,मेला तीज जयपुर का दूसरा दिन , श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस , श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस , विश्व युवा दिवस , पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं ), विश्व हाथी दिवस।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments