Friday, March 29, 2024
Homeजुर्मनगर निगम में बाबू ने महिला कर्मचारी से की बिस्तर गर्म करने...

नगर निगम में बाबू ने महिला कर्मचारी से की बिस्तर गर्म करने को लड़की की डिमांड

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। निगम के एक बाबू ने अपने दो साथियों के साथ ऑफिस में पहले शराब पी और उसके बाद एक महिला कर्मचारी से रात गुजारने के लिए एक लड़की का इंतजाम करने को कहा। जब महिला कर्मचारी ने बाबू और उसके दो साथियों का विरोध किया तो उन्होंने धमकी दे डाली। इस संबंध मेंं महिला कर्मचारी ने महापौर से शिकायत की है। नगर निगम के रिकॉर्ड ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने महापौर से शिकायत करते हुए नगर निगम के ही एक बाबू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे नगर निगम में हड़कंप मच गया है और यह मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है।


महिला कर्मचारी ने महापौर से की शिकायत के मुताबिक नगर निगम का एक बाबू अपने दो साथियों के साथ ऑफिस में बैठ कर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उन्होंने महिला कर्मचारी से रात गुजारने के लिए एक लड़की का इंतजाम करने को कहा। बाबू के दो साथियों ने कहा कि वह रिटायर हैं। उनको पेंशन के रुप में मोटी रकम मिलती है। ऐसी लड़की का इंतजाम करो जो रात को बिस्तर भी गर्म करे और कामकाज भी कर दिया करे।

इस तरह की अश्लील बात महिला कर्मचारी ने विरोध किया। तो उन्होंने महिला कर्मचारी को धमकाया और कहा कि जो वह सोच भी नहंी सकती उससे भी बुरा उसके साथ करेंगे। इस घटना से घबराई महिला कर्मचारी ने महापौर से शराबी बाबू और उसके दो साथियों की शिकायत की है। नगर निगम के आफिस में बैठकर शराब पीना और उसके बाद महिला कर्मचारी से अश्लील बातें और उसे धमकाने की घटना द्वारा महिला कर्मचारी की शिकायत से हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इस मामले में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का कहना है कि महिला कर्मचारी की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। निगम अधिकारी आरके मित्तल को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments