Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने भी...

कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दे दी जान

एटा। सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु का दी है।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात के गांव बिजोरी निवासी अरविंद चौहान सेना में जवान था। उसकी कश्मीर में तैनाती थी। छह अगस्त को उसका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी। अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने तक नहीं दिया था। इससे वह आहत थी।

तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुआ था। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता अरुण चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments