Tuesday, May 14, 2024
Homeशिक्षा जगतसंस्कृति विवि में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहरा तिरंगा

संस्कृति विवि में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहरा तिरंगा


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय कैंपस में तिरंगा यात्रा भी निकाली। देशप्रेम से ओतप्रोत नारों के साथ निकली इस यात्रा के दौरान कैंपस में गूंज रहे आजादी के गीतों ने पूरे वातावरण को जोश से भर दिया।


रविवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विवि के उत्तरी द्वार की ओर से शिक्षक, विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए हुए नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य मैदान की ओर बढ़े। इस तिरंगा यात्रा में शामिल विश्वविद्यालय के लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। हरे-भरे मुख्य मैदान में तिरंगा यात्रा के पहुंचने पर विवि की विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी शर्मा, कुलपति डा. राणा सिंह, संस्कृति आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डा. प्रसन्ना वी.सवानुर, डीन अकेडमी डा. एस. जावेद अख्तर, नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य डा. के.के.पाराशर ने सम्मलित रूप से झंडारोहण किया।

इस मौके पर विवि के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपने संबोधन दिए, गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। शिक्षकों में डा. एकता कपूर, डा. विशाल, डा. अनिल अहूजा, डा. सपना स्वामी, डा. निधि, डा. खुशबू, डा. हनुमंत, डा. दुर्गेश वाधवा, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, एडमिनिस्टेटिव आफिसर विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments