Thursday, March 28, 2024
Homeजुर्मछेड़छाड़ की शिकायत पर महिला को जिंदा जलाया, आरोपी की मां गिरफ्तार,...

छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला को जिंदा जलाया, आरोपी की मां गिरफ्तार, पिता फरार

महोबा। रविवार को दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला की ओर से की गई छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस बात को लेकर आरोपी के मां-बाप ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोग गंभीर झुलसी महिला को फौरन जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है महिला की हालत बेहद नाजुक है। वह 90 फीसदी तक झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिता भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया है। मामला कुलपहाड़ कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा का है। रविवार सुबह विनीता किसी काम से घर से बाहर गई थी। करीब 10 बजे वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे रामसिंह और उसकी पत्नी शोभा रानी ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। विनीता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। तुरंत गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई। आरोपी पति-पत्नी में से पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक दिन पहले दी थी जलाने की धमकी


झांसी मेडिकल कॉलेज में मौजूद विनीता के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन ने शनिवार दोपहर विनीता से छेड़खानी की थी। इसके बाद उसे धमकाया की शिकायत करने पर तुम्हें जला दिया जाएगा। विनीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात उसकी गिरफ्तारी कर ली। जिससे उसके माता-पिता रंजिश मानने लगे।

जेल में है छेड़छाड़ का आरोपी

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विनीता का पति जमाल सिंह गुजरात के सिलवासा नरोली में रिलायंस कंपनी की धागा फैक्ट्री में काम करता है। वह पिछले 4 महीने से गुजरात में ही है। उसको सूचना दे दी गई है। वह वहां से निकल चुका है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी रामसिंह से जबरदस्ती करने की कोशिश भी की है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। महिला को जिंदा जलाकर मारने की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में तैनात है।


आरोपी मां हिरासत में, पिता फरार

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ विनीता ने छेड़खानी की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के माता-पिता ने विनीता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। एसडीएम सुजान अब्दुल्ला ने विनीता के बयान के दर्ज किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments