Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedबिहार के नेता की बेटी बॉलीवुड में मचा रहीं धमाल, कातिल अदाओं...

बिहार के नेता की बेटी बॉलीवुड में मचा रहीं धमाल, कातिल अदाओं से हर कोई हैरान


नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं। नेहा शर्मा भी बिहार के भागलपुर से मायानगरी मुंबई में आईं और अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहीं। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा एक पॉलिटिकल फैमिली से है, उनके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि नेहा कहां की रहने वाली हैं और उनका राजनीति से क्या लेना-देना है।


बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा बिहार के कांग्रेसी नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे, चुनाव प्रचार और रैलियों के दौरान नेहा भी अपने पिता के साथ नजर आई थीं, नेहा ने पिता के साथ कई चुनावी दौरे भी किए थे।

साल 2007 में नेहा ने तेलुगू फिल्म ‘चिरूथा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में नेहा ने फिल्म ‘क्रूक’ से एंट्री की, इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। नेहा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था और वो एकदम से सुर्खियों में आ गई थीं। बीते साल नेहा शर्मा ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं, दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो किया, लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री पसंद की थी, इनका गाना एक हिट रोमांटिक नंबर था।

नेहा, अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर’ में भी दिखी थीं, फिल्म में नेहा कमला देवी के किरदार में दिखी थी, नेहा का रोल काफी छोटा था, लेकिन वो इस छोटे रोल में भी अपीलिंग लगी थीं, लोगों ने उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की थी।

नेहा शर्मा ट्रेंड कथक डांसर हैं, इतना ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज से कई अलग-अलग डांस फॉर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है, फिलहाल उन्हें अपने कमाल के डांस मूव्स दिखाने का मौका फिल्मों में नहीं मिला।
नेहा शर्मा बेहद खूबसूरत हैं, वो अपनी तस्वीरों से लोगों को दीवाना बना देती हैं. सोशल मीडिया पर नेहा खूब एक्टिव हैं और आए दिन अपनी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. उनके लुक्स की लोग खूब तारीफ भी करते हैं।

नेहा शर्मा की दो और बहने हैं और एक भाई है, उनकी दोनों बहने बड़ी ग्लैमरस हैं, वहीं एक बहन उनके साथ मुंबई में ही रहती हैं, जिन्हें अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है, उन्होंने भी नेहा जैसे ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली है।
नेहा शर्मा बॉलीवुड में करियर बना चुकी हैं, उनकी छोटी बहन आएशा शर्मा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं, खूबसूरती के मामले में आएशा भी अपनी बड़ी बहन नेहा से कम नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments