Friday, May 10, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दीपोत्सव 2021 पर 7.51 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, अपना पिछला...

दीपोत्सव 2021 पर 7.51 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार!

लखनऊ। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दीपोत्सव (दिवाली) के दिन जगमगाएगी। इस बार यूपी सरकार अपना पिछले वल्र्ड रिकार्ड तोड़ेगी। इसकी तैयारियां यूपी सरकार पहले से ही की जाने लगी है। इस बार भी अयोध्या की त्रेतायुग वाली दीपावली दुनिया भर की सुर्खियों में होगी, क्योंकि इरादा एक बार फिर रिकॉर्ड कायम करने का है। पिछली बार दीपोत्सव पर रामनगरी अयोध्या 5 लाख 51 हजार दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अयोध्या ने अपना नाम दर्ज कराया था।

7.51 लाख दीपों से जगमाएगी राम नगरी

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में राज्य सरकार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस बार दीपोत्सव में 7.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने इसके लिए एजेंसियों से प्रस्ताव भी मांगे है। दीपोत्सव कार्यक्रम में 7000 से ज्यादा वॉलिंटियर्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 3 दिन तक ट्रायल भी किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया था कि 2022 में सरयू तट में 7.51 लाख दिए जलाए जाएंगे।


योगी सरकार ने 2017 में की थी दीपोत्सव मनाने की शुरुआत

अयोध्या में त्रेतायुग जैसी दिवाली मनाने की इस परंपरा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में शुरू किया था। तब से हर साल यहां दीप प्रज्वलन का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस दीपोत्सव रामनगरी अयोध्या 7 लाख 51 हजार दीपों से रोशन होगी। बता दें कि 2017 दीपोत्सव में 1 लाख 65 हजार दीप जले। 2018 में 3 लाख 150 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बना। फिर 2019 में 4 लाख चार हजार 26 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले साल 2020 में 5 लाख 51 हजार दीप जलाए गए थे, जिसमें 7.5 लाख रूई का इस्तेमाल किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments