Monday, May 6, 2024
Homeराजनीतिब्रज में बसपा को बड़ा झटका, पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने बसपा...

ब्रज में बसपा को बड़ा झटका, पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने बसपा को छोड़ रालोद का दामन थामा

मथुरा। बसपा के वरिष्ठ नेता पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने पार्टी से 17 साल पुराना नाता तोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। इससे ब्रज में बसपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं ब्रज क्षेत्र में रालोद को यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक अनुभवी और संघर्षशील नेता मिला है। पं. योगेश द्विवेदी ने रविवार को राष्टीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिल्ली निवास पर पहुँचकर रालोद की सदस्यता ग्रहण की है।


बसपा के मंडल प्रभारी पंडित योगेश कुमार द्विवेदी पिछले 17 साल से बसपा में रहे। योगेश कुमार द्विवेदी 2014 में बसपा की टिकट पर हेमा मालनी के सामने सासंदी का चुनाव लड़े। जिसमें 1 लाख 89 हजार आये थे। वोट 2014 में श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री के सामने लड़े मथुरा वृन्दावन विधानसभा चुनाव में 48 हजार 500 वोट आए थे। पं. योगेश कुमार द्विवेदी वर्तमान में बसपा के आगरा मंडल के प्रभारी के पद का दायित्व निभा रहे थे।

पंडित योगेश कुमार द्विवेदी वृन्दावन की पूर्व चैयरमेन पुष्पा शर्मा के बड़े सपुत्र है। उनके आज बसपा छोड़कर लोकदल में शामिल होने पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments