Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 08 सितम्बर 2021, बुधवार

आज का पञ्चांग: 08 सितम्बर 2021, बुधवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बुधवार को भाद्रपद सुदी द्वितीया 26:35 तक पश्चात् तृतीया शुरु , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , प्रतिपदा तिथि का क्षय, चन्द्रदर्शन शुभ, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:56 से सूर्योदय तक, गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) , बाबा रामदेवरा / रामापीर जयन्ती , बाबा रामदेवरा / रामापीर मेला प्रारम्भ (जैसलमेर , भाद्रपद शुक्ल द्वितीया ) , स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती , विश्व साक्षरता दिवस व विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- भाद्रपद
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- द्वितीया-26:35 तक
  • पश्चात- तृतीया
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी-15:56 तक
  • पश्चात- हस्त
  • करण- बालव-15:39 तक
  • पश्चात- कौलल
  • योग- शुभ-23:35 तक
  • पश्चात- शुक्ल
  • सूर्योदय- 06:02
  • सूर्यास्त- 18:35
  • चन्द्रोदय- 07:05
  • चन्द्रराशि- कन्या-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:18 से 13:52
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को भाद्रपद सुदी तृतीया 24:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु, हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत ), मन्वादि तृतीया, भाद्रपद सिंहार्क हस्त नक्षत्र में सामवेदियों का उपाकर्म , हस्तिगौरी व्रत / गौरी तृतीया , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:31 से , रोटी तीज व्रत (जैन), हिजरी सफर 2 माह शुरु (मुस्लिम), गुरु श्री रामदास ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार), वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया), श्री शंकरदेव तिथि (असाम), श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जयन्ती, हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस, श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस, श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती व हिमालय दिवस ( उतराखंड और हिमाचल प्रदेश )।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments