Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedसीडीओ ने फरह ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, गांववासियों...

सीडीओ ने फरह ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, गांववासियों से जाने हालात

विनीत उपाध्याय
फरह।
फरह ब्लॉक में डेंगू और मलेरिया की मौत और बीमारी फैलने के बीच मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने गांव फतिहा हथियावाली में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग की बीमारी से गांव के वर्तमान हालात एवं उनके बचाव की स्थिति के बारे में फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. गोपाल बाबू गर्ग व डॉक्टरों से जानी।


वहीं मौजूद डीपीआरओ किरण चौधरी ने विकास खंड अधिकारी स्वेतांग पाण्डेय व एडीओ संजीव शर्मा व ग्राम सचिव से गांव में साफ सफाई एवं फॉगिंग, डीडीटी का छिड़काव व विकास कार्यो से जुड़े मामलों की चर्चा की व ग्राम प्रधान हरिओम सिंह व ग्रामीणों से गांब की समस्याओ के बारे मे जाना व समस्या से सम्बंधित अधिकारी को तुरंत समाधान के लिए आदेश दिया। फतिहा गांव मे सीएचसी फरह प्रभारी गोपाल बाबू गर्ग को तत्कालीन आदेश देकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कैम्प लगाकर मरीजों की जांच की साथ ही दवा वितरित की।

इन क्षेत्रों में भी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

मथुरा। ग्राम पंचायत रूपनगर ,विकास खंड छाता और हथियावली ग्राम पंचायत,विकास खंड गोवर्धन में आज मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़,जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा संचारी रोग अभियान का निरीक्षण किया गया। ग्राम वासियों को साफ-सफाई,मच्छर से बचाव के उपायों को बताया गया।

निरीक्षण के दौरान साफ सफाई,फॉगिंग,सैनिटाइजेशन,एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य निरंतर जारी पाया गया। चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां 10 बुखार के मरीजों में से सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। हथियावाली में घर घर जाकर लोगों से बात कर उनकी समस्या को जाना। मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments