Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की सफलता पर व्यापारियों का जताया...

उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की सफलता पर व्यापारियों का जताया आभार

मथुरा। वृन्दावन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना (बॉबी भैया) ने सभी नगर के व्यापारी बंधुओं के साथ व्यापार मंडल के नगर, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा संगठन के नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना (बौबी भैया) के निवास स्थान पर आए और आगामी व्यापार मंडल की रूपरेखा बनाने के साथ ही प्र्रदेश और नगर में व्यापार मंडल को और सशक्त करने पर विचार विमर्श किया।

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री नंदकिशोर गुसाईं ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर महामंत्री राज कुमार गोयल नमकीन वाले, नगर कोषाध्यक्ष बॉबी बृजवाणी, नगर मंत्री राकेश गौड़ ,नगर मीडिया प्रभारी विकास खन्ना, नगर मंत्री वीके उपाध्याय, गोवर्धन तहसील के नगर अध्यक्ष गणेश पहलवान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments