Tuesday, May 7, 2024
Homeजुर्मयमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

यमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी


मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का बहता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव को मथुरा मोर्चरी भेज दिया है।


शेरगढ़ थाना अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि यमुना नदी में नौहझील की तरफ से शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ के पास यह शव बहकर आ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में शव के बारे में ग्रामीणों से जानकारी करने के काफी प्रयास किया। लेकिन, कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद महिला की अज्ञात शव को मोर्चरी मथुरा के लिए भेज दिया।

शव देखने में 3 या 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका चॉकलेटी कलर का सूट व नारंगी कलर की सलवार पहने हुए हैं। मृतका की उम्र लगभग देखने में 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतका का कद 5 फुट 2 इंच है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि महिला के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए वह मोबाइल नंबर 9454403950 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments