Tuesday, April 23, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)बल्देव में धूमधाम से मना बृज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव,...

बल्देव में धूमधाम से मना बृज के राजा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव, पाण्डेय समाज ने किया समाज गायन

बल्देव। बल्देव षष्ठी तिथि को सुप्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पुजारी एवं बल्देव के पाण्डेय समाज के लोगों ने पंचामृत से दाऊजी महाराज का महाभिषेक किया और नवीन पोशाक धारण कराने के साथ ही माखन मिस्त्री का भोग लगाया। सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने आराध्य के श्रृंगार दर्शन कर भाव विभोर हो गए।


रविवार प्रात: मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारे और पुष्पों से सजाया गया। वहंीं मंदिर के शिखर पर विद्युत झालर लगाई गई। वेद मंत्रोच्चारण से बलदेव सहस्रनाम के वाचन के साथ पंचामृत से दाऊजी महाराज का अभिषेक किया गया। हीरा जवाहरात धारण कर विशेष श्रृंगार में श्रीदाऊजी महाराज एवं माता रेवती के मनोहारी दर्शन हो रहे थे। जन्माभिषेक के बाद मंदिर में दोपहर में पाण्डेय समाज द्वारा समाज गायन किया गया। इसमें विशेष पद श्री दाऊजी महाराज के जन्म उत्सव के गाए गए। विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ समाज गायन उच्च स्वर में मन्दिर प्रांगण गूंज उठा। कस्बा के अन्य मंदिर राधाकृष्ण मंदिर, कृष्ण बलराम मंदिर, गोड़ीय मठ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर आदि में भी धर्मानुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

दधिकांधा का हुआ भव्य आयोजन

मन्दिर में राजभोग उपरान्त आरती के दौरान श्रद्वालु भक्ति रस में सराबोर हो गये। मन्दिर परिसर धर्मानुष्ठानों के मुख्य आकर्षण का केन्द्र दधिकांधा रहा। यहां पर भक्तों में दही की बौछार से सराबोर होने की होड़ मच गई। इसी के साथ मंदिर में लुटाये गए। तत्पश्चात मंदिर परिसर में मल्ल विद्या, नारियल लुटाने का प्रदर्शन देख श्रद्धालु रोमांचक हो उठे। जन्मोत्सव पर बधाई गीतों का सिलसिला रात्रि पर्यन्त जारी रहा। अलबेला छैल छिकनिया ब्रज को राजा दाउदयाल रसिया गायन से भक्त गदगद हो उठे।

आयोजनों के उपरांत समाज गायन करते हुए मंदिर के सेवायत पंडा समाज के लोगों द्वारा कस्बा के क्षीर सागर की परिक्रमा करते हुए मोती बाजा, शिवरतन बाजार, होते हुए मल्ल विद्या में लूटे नारियलों को दिखाते हुए अपने-अपने घरों को चले जाते हैं। मौके पर संत राजेंद्र प्रसाद महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी आदि अतिथियों का स्वागत चेयरमैन कमल कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम में गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शादी के सेहरा क्षीर सागर में प्रवाहित किए गए


मन्दिर के पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि लडके की शादी के बाद दूल्हे का सेहरा क्षीरसागर में सिराने की परम्परा है। यही कारण है कि क्षीरसागर में शादी के हजारों सेहरा मोहर क्षीरसागर में प्रवाहित किए गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments