Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन, छात्रों के हित...

समाजवादी छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन, छात्रों के हित में की ये दो मांगें

मथुरा। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी की राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में दिया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते निर्धन छात्रों की फीस माफ की जाए और उन्हें छात्रवृत्ति दी जाए।


उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़,े अल्पसंख्यक, गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। कोविड-19 के चलते बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जो फीस भरने में असमर्थ हैं। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि दलित एवं गरीब छात्रों की फीस माफ की जाए व छात्रवृत्ति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो समाजवादी पार्टी छात्र सभा आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments