HomeUncategorizedपुलिस ने शराब तस्करों के घर पर मारा छापा, भागे तस्कर, बरामद...

पुलिस ने शराब तस्करों के घर पर मारा छापा, भागे तस्कर, बरामद हुई अवैध शराब

कोसीकलां। पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रुप से भातु कालोनी में छापेमार कार्रवाई की है। छापे की भनक लगते ही शराब तस्कर मकानों में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई मकानों में छापा मारकर हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया।


कोसीकला कस्बा चौकी प्रभारी मानिन्दर सिंह एवं आबकारी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध जहरीली शराब की बिक्री के मामले में अन्य जनपदों में सामने आ रहे हंै। इससे दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवांई हैं। इसे देखते हुए छापामार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब बेचने वालों और तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री भातु कॉलोनी ही नहीं बल्कि कस्बा चौकी क्षेत्र में कई स्थानों पर हो रहा हैं। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस इन ठिकानों की लगातार अनदेखी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments