Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गुजरात नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने...

गुजरात नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय

गांधीनगर। गुजरात में भूपेन्द्र पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नए मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट में आज 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी। सीएम भूपेंद्र पटेल ने गृह विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग विभाग अपने पास रखे हैं।


भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में राजेंद्र त्रिवेदी को कानून और न्याय मंत्री बनाया गया है। जीतू वघानी प्रदेश के शिक्षा मंत्री और ऋषिकेश पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है। कनुभाई देसाई को वित्त एवं ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, विजय रूपाणी सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व, कानून और न्याय तथा संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है। पूर्णेश मोदी सड़क एव भवन, परिवहन, नागर विमानन, पर्यटन, तीर्थयात्रा विभाग संभालंगे। राघवजी पटेल कृषि एवं पशुपालन, कीरतसिंह राणा को वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्रिंटिग तथा स्टेशनरी मंत्री बनाया गया है।


नरेश पटेल जनजातीय विकास और खाद्यमंत्री, प्रदीप परमार को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री, अर्जुनसिंह चौहान को ग्रामीण विकास और ग्रामीण आवास मंत्री बनाया गया है। हर्ष सांघवी गृह राज्य मंत्री होंगे। राज्य मंत्री मनीषाबेन को महिला एवं बाल विकास विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

24 विधायक बने हैं मंत्री

गुरुवार को नए सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ है। गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवब्रत ने 24 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। विजय रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है और सभी नए चेहरे मंत्री बने हैं। नई मंत्रिपरिषद में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments