Tuesday, April 16, 2024
HomeUncategorizedअभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे खत्म, घर...

अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे खत्म, घर से बैग लेकर निकले अफसर


मुंबई। अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे बीती देर रात खत्म हो गया है। सोनू सूद के घर से इनकम टैक्स की टीम लगातार दूसरे दिन सर्वे करने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे निकल गई। पिछले दो दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारी सोनू सूद के घर और अन्य ठिकानों पर भी सर्वे कार्य में लगे थे। सोनू सूद के घर में सर्वे के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों के अलावा सोनू सूद का पूरा परिवार घर मे मौजूद था।

अभिनेता सोनू सूद के घर से निकलने वाले आयकर विभाग के अधिकारियों के हाथ में कुछ बैग भी नजर आए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों को सोनू सूद के घर से कुछ हाथ लगा है या नहीं है।

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद के घर और दफ्तरों पर सर्वे किया था। पहले दिन करीब 12 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चला था। अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है।

गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments