Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराअनदेखी: पानी की टंकी ओवर फ्लो होने से घरों में हो रहा...

अनदेखी: पानी की टंकी ओवर फ्लो होने से घरों में हो रहा जलभराव, लोग परेशान


मथुरा। नगर निगम के वार्ड संख्या 13 में पानी की टंकी (ओवरहैड टेंक) ओवरफ्लो होने से आसपास के घरों में लोगों के घरों में जलभराव हो रहा है। जिससे घरों में रखा सामान खराब हो रहा है वहीं घरों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। लोगों को टंक के ओवर फ्लो होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रह है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक टंकी के ओवर फ्लो पानी के चलते मच्छर भी पनप रहे हैँ। इस संबंध में कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम सूचित किया है। लेकिन अभी तक मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़िता चंचल सोनी का कहना है कि हैं कि यहाँ पर गंदगी का आलम रहता है जिसके चलते लोग परेशान होते हैं। गंदा पानी इधर-उधर जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वही खेलते हुए पानी में गंदगी मच्छर आदि पनप रहे हैं।

लोगों का कहना है कि नगर निगम की पानी की टंकी के ओवरफ्लो का पानी उनके घरों में घुसकर उनके घरों को गंदा कर रहा है वर्तमान समय में जिस प्रकार से डेंगू बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। लेकिन यहां नगर निगम की अनदेखी के चलते लोग गंदगी, जलभराव और मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका के बीच जीने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments