ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को आश्विन बदी प्रतिपदा 29:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा / एकम का श्राद्ध , आश्विन मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु, मंगल हस्त नक्षत्र में 15:45 पर , आश्विन मास में दुग्ध त्याग करना चाहिए, पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:07 से , महापात 26:00 से , जैन क्षमावणी पर्व, श्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर जयन्ती , बायोस्फियर दिवस (1991 , निकोलस पॉलिन के अनुसार ), शून्य उत्सर्जन दिवस (कन्फर्म कर लें ) , जागतिक अंधश्रद्धा निर्मूलन दिवस (कन्फर्म कर लें ), अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस व विश्व अल्जाइमर दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- आश्विन
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- प्रतिपदा-29:54 तक
- पश्चात- द्वितीया
- नक्षत्र- उत्तरभाद्रपद-29:07 तक
- पश्चात- रेवती
- करण- बालव-17:36 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- गण्ड-14:24 तक
- पश्चात- वृद्धि
- सूर्योदय- 06:08
- सूर्यास्त- 18:19
- चन्द्रोदय- 18:49
- चन्द्रराशि- मीन – दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:49 से 12:38
- राहुकाल- 15:16 से 16:48
- ऋतु- शरद्
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को आश्विन बदी द्वितीया पूर्णरात्रि , द्वितीया का श्राद्ध , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , सूर्य सायन तुला राशि में 24:56 पर , बुध तुला राशि में 08:21पर , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विषुव दिन , महापात 10:16 तक , शरद् संपात , सूर्य दक्षिणगोल में , भगवान नमिनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आश्विन कृष्ण द्वितीया ) , श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस , विश्व गेंडा दिवस , गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ), विश्व कार मुक्त दिवस, विश्व राइनो दिवस व श्रम प्रतिष्ठा दिवस ( कन्फर्म नहीं)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय