Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedआर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने फंदे पर लटक कर दे...

आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

कोसीकलां। बुधवार को गोपाल बाग पुलिस चौकी क्षेत्र मैं आर्थिक तंगी के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव सुबह अन्दर से बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। महिला के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा पुत्र 12 वर्ष है। दो वर्ष पहले उसके पति की मोत हो चुकी थी।


मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब वह सुबह सो कर उठे। महिला को फांसी के फंदे से लटका देख हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में गोपाल बाग चौकी पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की तो पता चला 2 वर्ष पूर्व महिला संगीता के पति अशोक की मौत हो चुकी है। जिसकी वजह से आर्थिक परेशानियों के कारण तनाव में थी। महिला ने अपने पीछे 4 बच्चे छोड़े हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए परिजनों की मौजूदगी में महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments