Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा की कई कालोनियों में विद्युत हाईटेंशन लाइन बनीं जी का जंजाल,...

मथुरा की कई कालोनियों में विद्युत हाईटेंशन लाइन बनीं जी का जंजाल, शिकायत के बाद भी निदान नहीं


मथुरा।
नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के अन्तर्गत कई कालोनियों में हाईटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों की छतों से ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से उन्हें बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में कई बार स्थानीय विद्युत अधिकारियों से अवगत कराया, लेकिन लंबे समय बीच जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।


मथुरा-वृ़ंदावन नगर निगम की उषा एनक्लेव, मधुबन वाटिका, पुष्प विहार एवं महोली रोड, जयगुरुदेव के पीछे एवं चंद्रलेखा स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही 33000 केवी की बड़ी लाइन के चलते स्थानीय लोग काफी भयभीत हैं।

लोगों का कहना है कि बड़ी लाइन के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आए दिन इन तारों में से चिंगारी गुजरती है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार क्षेत्रीय पार्षद से भी की है। लेकिन क्षेत्रीय पार्षद ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि जब कि वह उसी क्षेत्र की रहने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद भी जनता की समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं। इसकी शिकायत को संबंधित विभाग से की है लेकिन अभी तक नतीजा कुछ नहीं निकला है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आए दिन खंभों में करंट आता रहता है जिसके चलते कभी-कभी लोगों की जान भी आफत हो जाती है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कुछ खंभों के तार तो उनके मकानों से मात्र 3 से 4 फुट की दूरी पर ही होकर गुजर रहे हैं जिसके चलते कभी भी कोई भी गंभीर हादसा घटित होता रहता है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि 33000 की लाइन में हमेशा झनझनाहट आती रहती ह,ै जिसके चलते हमेशा खतरा बना रहता है और उन्हें अज्ञात बहन रहता है। उन्होंने कहा कि वह विद्युत विभाग से निवेदन करना चाहते हैं कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments