Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नाली विवाद को दो पक्षों में विवाद, धारदार हथियारों किया हमला, 6...

नाली विवाद को दो पक्षों में विवाद, धारदार हथियारों किया हमला, 6 लहूलुहान

कोसीकलां। कोटवन पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हताना में बीती रात नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में हलचल मच गई। घटना स्थल पर गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


हताना गांव में बीती रात नाली विवाद को लेकर पड़ौसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। धारदार हथियारों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला किए गए। इसमें आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में बाबू, ख़ुशयाली, नंदलाल, दौलतराम, विमल पुत्र रामस्वरूप, एवं सुखवीरी पत्नी रामस्वरूप शामिल हैं। गांव के ही लोगों ने पुलिस को विवाद की सूचना दी। कुछ ही समय में लोग घटना स्थल जमा हो गए। लोगों ने घायलों को निकट के अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शमिल लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर घायल हुए है। घायल पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि रतन पक्ष के नामजद व्यक्तियों के द्वारा नाली के विवाद को लेकर वेवजह हमला किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments