Monday, February 16, 2026
Homeजुर्मठकुरानी घाट स्थित बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

ठकुरानी घाट स्थित बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिला


महावन। महावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोकुल के ठकुरानी घाट स्थित बगीचे में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग बगीचे में जमा हो गए। युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल शुरु का दी है।


पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके शव की पहचान नहंीं हो सकी है। पुलिस करीब 30 वर्षीय युवक के पहचान करने का प्रयास कर रही है। महावन थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पेड़ लटके युवक के शव की उम्र करीब तीस वर्ष होगी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments