Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedरावण बन दिल जीतने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की...

रावण बन दिल जीतने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की उम्र में निधन


मुंबई। रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्टअटैक आया था। बता दें कि अरविंद लंबे समय से बीमार थे।


रामायण धारावाहिक के ‘लक्ष्मण’ ने किया ट्वीट

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।’ सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
300 फिल्मों में किया था काम

अभिनेता अरविंद त्रिवेदी एक ओर जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments