Tuesday, May 21, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 14 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 14 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार कै आश्विन सुदी नवमी 18:54 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत ( नवमी के लिए हवनादि आज ही करें ) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में माँ सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान (विसर्जन श्रवण नक्षत्र में ) , मन्वादि , शस्त्रादि पूजा , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:35 से, लाला हरदयाल जन्म दिवस , सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस , श्री दसरथ देब स्मृति दिवस , बीमा दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस , अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- आश्विन
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- नवमी-18:54 तक
  • पश्चात- दशमी
  • नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा-09:35 तक
  • पश्चात- श्रवण
  • करण- बालव-07:29 तक
  • पश्चात- कौलव
  • योग- धृति-25:44 तक
  • पश्चात- शूल
  • सूर्योदय- 06:20
  • सूर्यास्त- 17:53
  • चन्द्रोदय- 14:24
  • चन्द्रराशि- मकर-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:43 से 12:30
  • राहुकाल- 13:33 से 15:00
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को आश्विन सुदी दशमी 18:04 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री विजयदशमी ( दशहरा ) पर्व , विजय मुहुर्त 13:52 से 14:35 , श्रवण नक्षत्र में माँ सरस्वती देवी विसर्जन , नवरात्र पारणा , मन्वादि , शमी पूजा , अपराजिता पूजा , नीलकंठ दर्शन , दशमी श्रवण नक्षत्र में राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ), वक्री बुध पूर्व में उदय 29:14 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:16 तक , पंचक प्रारम्भ 21:15 से , विघ्नकारक भद्रा 29:47 से , सर्वदोषनाशक रवि योग जारी , बौद्धावतार दशमी , श्री माध्वाचार्य जयन्ती , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती ) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस ।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments