Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 20 अक्टूबर 2021,बुधवार

आज का पञ्चांग: 20 अक्टूबर 2021,बुधवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बुधवार को आश्विन सुदी पूर्णिमा 20:28 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, स्नान – दानादि की अश्विनी नक्षत्र युता अश्विनी पूर्णिमा,पुण्यकाल 14:02 से सूर्यास्त तक , शरद् पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत, कार्तिक स्नान प्रारम्भ, श्री कोजागरी व्रत ,पूर्णिमा मास के व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 19:04 से, पंचक 14:02 तक, ओली समाप्त (जैन), मेला सालासर बालाजी, महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती, श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस, क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ मेंं ), विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस, विश्व सांख्यिकी दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- आश्विन
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- पूर्णिमा – 20:28 तक
  • पश्चात- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- रेवती-14:02 तक
  • पश्चात- अश्विनी
  • करण- विष्टि-07:43 तक
  • पश्चात- बव.
  • योग- हर्शण-20:38 तक
  • पश्चात- वज्र
  • सूर्योदय- 06:24
  • सूर्यास्त- 17:46
  • चन्द्रोदय- 17:49
  • चन्द्रराशि- मीन-14:02 तक
  • पश्चात- मेष
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:05 से 13:31
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को कार्तिक बदी प्रतिपदा 22:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ, कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , मंगल तुला राशि में 26:01 पर, विघ्नकारक भद्रा 07:42 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:17 तक, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:17 तक , भगवान श्री अनन्त नाथ गर्भ कल्याणक (जैन, कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा ), श्री कृष्ण सिंह जयन्ती, श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती, आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस (1943, कन्फर्म नहीं), विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस, शून्य उत्सर्जन दिवस व भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments