Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 21 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 21 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार को कार्तिक बदी प्रतिपदा 22:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ, कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा, मंगल तुला राशि में 26:01 पर, विघ्नकारक भद्रा 07:42 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:17 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:17 तक, भगवान श्री अनन्त नाथ गर्भ कल्याणक (जैन, कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा), श्री कृष्ण सिंह जयन्ती, श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती, आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस (1943, कन्फर्म नहीं), विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस , शून्य उत्सर्जन दिवस व भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- कार्तिक
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा-22:18 तक
  • पश्चात- द्वितीया
  • नक्षत्र- अश्विनी-16:17 तक
  • पश्चात- भरणी
  • करण- बालव-09:20 तक
  • पश्चात- कौलव
  • योग- वज्र-20:59 तक
  • पश्चात- सिद्धि
  • सूर्योदय- 06:25
  • सूर्यास्त- 17:46
  • चन्द्रोदय- 18:19
  • चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:42 से 12:28
  • राहुकाल- 13:30 से 14:55
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को कार्तिक बदी द्वितीया 24:32 तक पश्चात् तृतीया शुरु, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, राजयोग 18:55 तक, गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती , अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती , ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुण्यतिथि (कन्फर्म नहीं), महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि, हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments