Saturday, May 11, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)श्री बाँकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय में हुआ बदलाव, जानिए पट...

श्री बाँकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय में हुआ बदलाव, जानिए पट खुलने का समय

वृंदावन। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही वृंदावन के विश्वविख्यात श्रीबाँकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन एवं आरतियों के समय में बदलाव हो गया है। अब ठाकुर बाँकेबिहारी महाराज प्रात: देर से जागेंगे और सायं को जल्दी शयन करेंगे। इस कारण भक्तों के लिए भी ठाकुर जी के दर्शन का समय परिवर्तन हो गया है। ठाकुर बाँकेबिहारी मंदिर पट खुलने के समय में शनिवार को भैया दूज से परिवर्तन हो गया है।


पूर्णिमा से ठाकुर बांकेबिहारी के भोग प्रसाद और पोशाक बदली गई थी। सर्दी को देखते हुए थोड़े गर्म पदार्थ और पंचमेवा ठाकुरजी को भोग प्रसाद में दिए जा रहे थे। अब भैया दूज से यह व्यवस्था और परिवर्तित हो गई है। अब श्रीबांकेबिहारी जी सुबह देर से जागेंगे इससे भक्तों को भी देर से ही दर्शन संभव होंगे।


शनिवार 6 नवम्बर से हो रहे बदलाव पर मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि सुबह 8.45 से दोपहर एक बजे आम लोग अब ठाकुर जी का दर्शन कर सकेंगे। श्रंगार आरती सुबह 8.55 बजे, राजभोग आरती 12.55 बजे होगी। सायंकालीन दर्शन 4.30 बजे से रात्रि 8.30 तक हो सकेगी। शयनभोग आरती रात्रि 8.25 बजे होगी। अभी तक रात 9.25 बजे शयन आरती होती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments