Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा सरकार ने किसानों के हितों में सर्वाधिक कार्य किए : कामेश्वर...

भाजपा सरकार ने किसानों के हितों में सर्वाधिक कार्य किए : कामेश्वर सिंह


मथुरा। भारतीय जनता पाटी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसान हितों के लिए सर्वाधिक कार्य किया है। गन्ना किसानों के बकाया रकम का भुगतान चार वर्षों सर्वाधिक किया गया है। सपा व बसपा सरकारों में गन्ना किसानों का आठ से दस वर्षों का बकाया था। आज उत्तर प्रदेश देश में गन्ना व चीनी के उत्पादन में एक नंबर पर है जो चीनी मिलें सपा और बसपा सरकार में बन्द हो गई थीं उनको चालू करने का काम किया है।


कामेश्वर सिंह शुक्रवार को मथुरा के रामलीला मैदान में ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे। यह रैली मथुरा रामलीला मैदान से शुरु होकर गोवर्धन चौराहा तक निकाली गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों का प्रयास है कि कम लागत पर अधिक उत्पादन हो सके जिससे किसान को फसल की अच्छी रकम प्राप्त हो सके, ट्रैक्टर किसान के शौर्य उत्थान व प्रगति का प्रतीक है। इसलिए हम ट्रेक्टर का पूजन व वन्दन करते हैं।


सासंद हेमामालिनी ने किसानों को संबंधित करते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबध्द है। बिजली के बिलों में सरचार्ज को माँफ कर तोहफा दिया है देश की पहली सरकार है जिसने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है।


कामेच्छा सिंह ने कहा है कि भारत सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए गांव गरीब के उत्थान के लिए लघु व मझले किसानों को सर्वाधिक लाभ दिलाने के लिए तीन नये कृषि कानून लायी थी जिसको अधिकतर किसानों व किसान नेताओं का समर्थन प्राप्त था।


उन्होंने कहा कि देश के अर्थशास्त्री व प्रगतिशील किसान व किसान संघठनो की वर्षों से की जा रही कृषि कानूनों में सुधार की मांग पर तीन नये कानून बनाये थे लेकिन कुछ किसान नेताओं को समझाने में सफल नहीं रहे मुद्दा विहीन विपक्ष के लोग देश में अफवाह व दुष्प्रचार कर रहे थे ऐसी परिस्थिति में किसानों के व्यापक हित में लाये गये किसान कानून देश हित में वापस लिये गये हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं यह देश लोकतांत्रिक देश है रामराज्य की परिकल्पना पर देश चलता है इस विल को बहस के लिए जनता में छोड़ दिया है।


इस अवसर पर प्रदेश महांमत्री सतेन्द्र तुगाना,प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हीरा सिंह, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक ठाकुर कारिदां सिंह ,पूरन प्रकाश, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार, जगवीर सिंह तोमर , सतीश त्यागी , चरन सिंह जादौन, व संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रधान ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments