Saturday, May 18, 2024
Homeराजनीतिशिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने दिया भाजपा की सदस्यता अभियान पर जोर

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने दिया भाजपा की सदस्यता अभियान पर जोर


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, मथुरा महानगर के जिला संयोजक तपेश भारद्वाज द्वारा बृज क्षेत्र के सह संयोजक प्रोफेसर डॉ. रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 300 से अधिक लोगों को जोड़ा गया और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया।


इस मौके पर मथुरा महानगर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला-संयोजक तपेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है, जिसके साथ जुड़कर समाज के हर वर्ग का भला हो सकता है।


सदस्यता अभियान पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक चलने का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि हम सभी के सहयोग से उत्तरप्रदेश में पार्टी से करीब 2 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा होगा ।


ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक प्रोफेसर आर पी सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और आने वाले चुनाव में जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।


इस अभियान के मौके पर सह संयोजक विकास पराशर, जिला संयोजक मीनाक्षी शर्मा, सह संयोजक चंद्रवीर सोलंकी, गोवर्धन विधानसभा सदस्यता प्रमुख मोरध्वज पांडेय, फतेह सिंह, छाता विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख फतेह शर्मा के सहयोग से सघन सदस्यता अभियान रमन आइडियल स्कूल, रियल इंटरनेशनल स्कूल, संस्कृति विश्वविद्यालय, एवं पलसों गाँव में चलाया गया, जिसमें महानगर के विद्यालय एवं संस्थान और शिक्षकों को सदस्यता दिलाकर सबसे बड़ी पार्टी के साथ जोड़ा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments