Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में चूक,सभा स्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंचा सांड़,...

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में चूक,सभा स्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंचा सांड़, मची भगदड़


आगरा
जनपद के बटेश्वर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। शनिवार दोपहर पौने चार बजे एक सांड़ सभास्थल की बैरीकेडिंग तक पहुंच गया। जिससे सभास्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोग गिर गए, हालांकि किसी को भी चोट नहीं आई।
सभा स्थल और मंदिर सभा के बीच में नृत्य कर रहे कलाकारों ने भी भागकर जान बचाई। अचानक घुसे सांड़ से पहले पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाया। सांड़ को सभा स्थल से खदेड़ने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए थे। तकरीबन दस मिनट बाद सांड़ को सभा स्थल से हटाया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

आगरा में फ्लीट के सामने आया था सांड़
इससे पूर्व 10 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे, तब भी सांड़ ने सुरक्षा में सेंध लगा दी थी। उस वक्त शहर के एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक सांड़ आ गया था। इससे फ्लीट में शामिल वाहनों की लेन बदलनी पड़ा थी।

मुख्यमंत्री ने बटेश्वर को दी सौगात
भारत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी शनिवार को उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे थे। उन्होंने यहां 230 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा कर बाबा बटेश्वरनाथ का आशीर्वाद लिया।

ब्रज की संस्कृति के बिखरे रंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेश्वर पहुंचने से पहले सभा स्थल के पास ब्रज के गीत गूंजे। ब्रज के कलाकारों ने मयूर नृत्य कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया। भदावरी और ब्रज के लोक गीतों की यमुना किनारे गंगा वही। जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments