Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedआगरा में आयकर विभाग का छापा

आगरा में आयकर विभाग का छापा

आगरा में आयकर विभाग का छापा: चार निर्यातकों सहित एक रियल एस्टेट कंपनी रडार पर, सुबह-सुबह इन व्यापारियों के यहां पहुंची टीमें
उत्तर प्रदेश के आगरा में आयकर विभाग की टीमों ने छापा मार कार्रवाई की है। आगरा के चार जूता निर्यातकों और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा मारा गया है। छापा की पुष्टि अभी आधिकारिक नहीं है। लेकिन एक बड़े व्यापारी ने इसकी पुष्टि की है। नोएडा में एसीई ग्रुप पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इसी क्रम में आगरा में भी कई जगह छापामार कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार आगरा में आयकर की टीम की कार्रवाई धौलपुर हाउस, विजय नगर समेत कई प्रतिष्ठानों पर चल रही है। ओम एक्सपोर्ट, आहूजा इंटरनेशनल, नोवा शूज और तारा इनोवेशन पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह नौ बजे से कार्रवाई शुरू की है। आगरा में आगरा में चार निर्यातकों पर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी आयकर विभाग के निशाने पर है। टीम यहां पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments