Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedभाजपा सरकार ने कांग्रेस विधायक को दिया आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा

भाजपा सरकार ने कांग्रेस विधायक को दिया आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा


पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और 11 बार के विधायक प्रताप सिंह राणे के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उपजे अनिश्चितताओं के बीच राज्य की भाजपा सरकार ने गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता को आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। गोवा की भाजपा सरकार ने उनके 50 वर्षों से अधिक की सेवा के सम्मान में यह दर्जा दिया है।


आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की घोषणा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रतापसिंह रावजी राणे ने विधायक के रूप में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इसलिए कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि विधायक के रूप में 50 साल पूरे करने वाले और प्रतापसिंह राणे की तरह सीएम और स्पीकर जैसे पदों पर रहने वालों को भी रिटायरमेंट के बाद कैबिनेट का दर्जा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments