Friday, March 29, 2024
Homeजुर्मगैंगरेप के आरोपी ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज, हिरासत में

गैंगरेप के आरोपी ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज, हिरासत में


योगेश त्यागी
आगरा।
खुर्जा की युवती से होटल में गैंगरेप के मामले में ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में मुख्य आरोपित बाह का ब्लाक प्रमुख लाल सिंह है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसके दो साथियों की पुलिस को तलाश है। एक नाम का जितेंद्र बताया जा रहा है। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल अमर यात्री निवास में वारदात हुई थी।


सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि युवती की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन में पता चला कि होटल अमर यात्री निवास में घटना हुई थी। वहां के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। शाम करीब छह बजे युवती दो युवकों के साथ होटल में आई थी। रात नौ बजे बाहर निकली। युवती का आरोप है कि डेढ़ माह पहले भी उसके साथ गैंगरेप हुआ था। उस समय तीन युवक थे। लाल सिंह से उसकी दोस्ती मिस कॉल के जरिए हुई थी। उसे नौकरी के बहाने आगरा बुलाया गया था।


पहली बार गैंगरेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने देर रात लाल सिंह को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल और व्हाट्स एप चेटिंग से यह साफ हुआ है कि तीन माह से लाल सिंह युवती के संपर्क में था। वीडियो कॉल भी हुआ करती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments