Monday, February 16, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)मथुरा के ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश के दर्शन का समय 15 जनवरी से...

मथुरा के ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश के दर्शन का समय 15 जनवरी से बदलेगा

8 झांकी की बजाए अब 6 झांकी में होंगे दर्शन

मथुरा। जनपद में बढते कोरोना के मामलों को देखते हुए ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश के गोस्वामियों ने दर्शनों के समय बदलाव 15 जनवरी से किया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी श्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया वर्तमान में चल रहे नाइट कफ्र्यू की वजह से ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 बृजेश कुमार जी महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ वागीश कुमार जी महाराज के निर्देशानुसार मंदिर के समय निम्न प्रकार रहेगा।

,मंगला प्रात: 7:00 बजे से 7:30 तक ग्वाल और सिंगार 8:35 से 8:55 तक राजभोग के दर्शन 10:15 से 11:00 बजे तक होंगे और इसी प्रकार सायं काल के दर्शन के समय में भी परिवर्तन किया गया है। उत्थापन के दर्शन 4:00 बजे से 4:15 तक भोग संध्या आरती के दर्शन 5:00 से 5:20 तक और शयन के दर्शन 6:15 से 7:00 तक इस प्रकार कुल छ झांकी होंगी और प्रत्येक झांकी में ठाकुर जी की आरती दर्शन खुलने के समय ही हो जाएगी। अत: सभी दर्शनार्थियों से विनम्र निवेदन है की दर्शन कर मंदिर प्रांगण को शीघ्र खाली कर दें और बगैर मास्क के मंदिर में प्रवेश न करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments