Thursday, March 28, 2024
HomeUncategorizedराजीव एकेडमी के 14 विद्यार्थियों का बजाज कैपिटल में चयन

राजीव एकेडमी के 14 विद्यार्थियों का बजाज कैपिटल में चयन


मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट के 14 विद्यार्थियों को बजाज कैपिटल कम्पनी में उच्च पैकेज पर सेवा का अवसर मिला है। चयनित विद्यार्थियों में बी.बी.ए. बैच (2019-22) के दिलीप, दिव्यांशी, कृष्ण मुरारी, कृतिका, नवीन, पलक, रजत, शिवानी, स्नेहा, यश तथा बीकॉम (ई-कॉम 2019-22) के रितिका, रिया, शैलू, शिवान्षु शामिल हैं। चयनित छात्र-छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय संस्थान की बेहतरीन शिक्षण प्रणाली को दिया।


इससे पूर्व कम्पनी के एचआर जोनल मैनेजर ने छात्र-छात्राओं को कम्पनी के कामकाज के साथ ही भविष्य की सम्भावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कम्पनी कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। यह अपने ग्राहकों को म्यूच्युअल फण्ड, फायनेंशियल प्रोडक्ट्स फिक्स डिपॉजिट, बॉण्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी, स्टॉक इन्वेस्टमेंट आप्शन और रियल एस्टेट में सम्पत्ति खरीदने व बेचने में सहायता करने का कार्य करती है। कम्पनी के कामकाज की जानकारी देने के बाद छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के लिए उनका कई तरह से मूल्यांकन किया गया। आखिरकार कम्पनी पदाधिकारियों ने 14 छात्र-छात्राओं को जॉब लेटर प्रदान किए गए।

आर.के. एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं के करिअर को नया स्टार्टअप मिलेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह कॉलेज द्वारा कराए जाने वाले सैद्धान्तिक और व्यावहारिक अध्ययन को पूरी सावधानी से करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक अध्ययन करते हुए बड़ी कम्पनी में जॉब मिलना प्रसन्नता की बात है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ. सक्सेना ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि उन्हें प्रत्येक जॉब आफर स्वीकार करना चाहिए ताकि वह अपनी काबिलियत को सिद्ध कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी जॉब आफर उनके करिअर को ऊंची उड़ान दे सकता है। अंत में उन्होंने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments