Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सपा- रालोद प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल ने किया जीत का दावा, चलाएंगे जन...

सपा- रालोद प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल ने किया जीत का दावा, चलाएंगे जन संपर्क अभियान

मथुरा। मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की ओर से देवेन्द्र अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। वह विधानसभा क्षेत्र में लगातार जन संपर्क कर लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जन संपर्क के बीच गुरुवार की रात को मथुरा सीट से प्रत्याशी बदलने की बात सामने आई। लेकिन वह बात सिर्फ अफवा साबित हुई।


मथुरा सीट पर प्रत्याशी के बदलने की बात सामने आने पर सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल लखनऊ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पर पहुंचे। सपा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल आश्वस्त हुए और यह प्रत्याशी बदलने की बात अफवा साबित हुई। सपा- रालोद प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल ने लखनऊ से मथुरा में सक्रीय पार्टी कार्यकर्ताओ को फोन पर सपा अध्यक्ष से हुई मुलाकात और सीट के सुरक्षित होने की बात कही। इसके बाद फिर से पार्टी कार्यकर्ता जन संपर्क में जुट गए।


सपा- रालोद प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि वह पूरी संजीदगी के साथ चुनाव मैदान में हैं। वह अभी लखनऊ में हैं। वह जल्द ही आकर फिर से जन संपर्क अभियान चलाएंगे और उन्होंने मथुरा सीट से जीतने का भी दावा किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments