Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी-पंजाब में भाजपा के 25 नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा, कांग्रेस बोली- डरा...

यूपी-पंजाब में भाजपा के 25 नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा, कांग्रेस बोली- डरा रही सरकार


नई दिल्ली।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 भाजपा नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराई है। इनमें ज्यादातर पंजाब और उत्तर प्रदेश के नेता शामिल हैं। जिन नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा मिली है, उनमें केंद्रीय राज्य मंत्री एसपीएस बघेल भी शामिल हैं, जो मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।


बघेल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की -श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें पहले वाई-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। हाल ही में मैनपुरी में उनके काफिले पर पथराव के बाद केंद्र ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा सांसद रमेश चंद बिंद को चुनाव तक एक्स-श्रेणी का सीआईएसएफ कवर दिया गया है।

दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को उनके पंजाब दौरे के लिए जेड-श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इन तीनों को छोड़कर, अन्य सभी भाजपा नेता जिन्हें चुनाव तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वाई और वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, उनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पूर्व सहयोगी निमिषा मेहता भी शामिल हैं। इस सूची में अवतार सिंह जीरा, सरदार दीदार सिंह भट्टी, सरदार कंवर वीर सिंह तोहरा, सरदार गुरप्रीत सिंह भट्टी, सरदार हरिओत कमल, सुखविंदर सिंह बिंद्रा और परमिंदर सिंह ढींडसा का नाम भी शामिल है।


मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी जान को खतरा होने की खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा कवर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में जिन नेताओं को सुरक्षा दी गई है उनमें से कई नेता हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘उनमें से एक ने तो केंद्र को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए केंद्रीय सुरक्षा की मांग की थी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments