Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूक्रेन में फंसी बरसाना की बेटी

यूक्रेन में फंसी बरसाना की बेटी


राघव शर्मा

बरसाना। यूक्रेन व रुस में छिड़ी जंग में एक ओर जहां पूरे विश्व की निगाह है। वहीं बरसाना की बेटी में यूक्रेन में फंसी हुई है। जिसने मदद के लिए भारतीय दूतावास से संर्पक भी साधा है। वहीं बेटी की सुरक्षा को लेकर उसके स्वजन चिंतित है। उन्होंने मोदी सरकार से मदद की गुहार की है।

बताते चलें कि कई दिनों से यूक्रेन व रुस के बीच तनाव चल रहा था। जिसके चलते गुरुवार की सुबह रुस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमला कर दिया। हमले के चलते पूरे देश मे अफरा तफरी मच गयी। वहीं यूक्रेन के इवानो शहर में बरसाना के रहने वाले जगदीश गोयल की बेटी राधिका गोयल भी फंसी हुई है। राधिका गोयल चार साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए इवानो गई थी। जहां उसने इवानो शहर के यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

राधिका ने बताया कि वो एक हॉस्टल में रह रही है। इवानो शहर में भारत के करीब 2500 छात्र छात्रा रह रहे है। वहीं उसने भारतीय दूतावास से भी सम्पर्क किया। जिन्होंने मदद का आश्वासन दिया था। फिलहाल वो सेफ है। वैसे इवानो शहर में रुसी सेना घुस चुकी है। एयरपोर्ट भी तबाह हो चुका है। राधिका गोयल के पिता जगदीश गोयल ने बताया कि वो बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। 4 मार्च को बेटी की फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले यह हमला हो गया। मोदी सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को भारत वापस लाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments