Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedयूपी बोर्ड परीक्षा से पहले मथुरा में 12वीं की छात्रा ने यमुना...

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले मथुरा में 12वीं की छात्रा ने यमुना नदी के पुल से लगाई छलांग

गोताखोरों ने निकाली लाश
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर यमुना पुल से 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह शव को यमुना से बाहर निकाला। आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना पुल पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर चौकी के नए यमुना पुल पर बुधवार की रात लक्ष्मीनगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी। काफी देर बाद जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजबीन करते हुए यमुना पुल पर आए तो अंजलि की चप्पल पुल पर पड़ी मिली, जिससे परिजनों को शक हो गया कि उसने यमुना में छलांग ली है।
सुबह मिली छात्रा की लाश
खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर ओमप्रकाश, रंजीत और पुष्पेंद्र नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश को ढूंढ निकाला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यमुना पुल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
नहीं पता चला आत्महत्या करने के कारण
प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ता साफ कराया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतका एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। उसके पिता होमगार्ड में कार्यरत है। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments