Saturday, May 23, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गंगोत्री धाम के कपाट जल्द खुलेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त

गंगोत्री धाम के कपाट जल्द खुलेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त


नवीन सिंह
उत्तरकाशी।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन विधि विधान के तहत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहुर्त तय कर दिया गया है। आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे ।


बताया जा रहा है कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 2 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में करेगी। इसके बाद 3 मई को 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।


बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षया तृतीय पर ही खोले जाने हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 08 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments