Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्ममहिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कई बार की हैवानियत, एक दिन...

महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कई बार की हैवानियत, एक दिन नहीं आई तो कर दिया वायरल

एटा। रिजोर थाना क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराने गई महिला को बेहोशी वाला इंजेक्शन लगा दिया गया। उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया गया, जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि 28 मार्च को रिजोर कस्बा में स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराने गई थी, जहां पैथोलॉजी संचालक थाना क्षेत्र के गांव नगला पुरवे निवासी अमित व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को कई बार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया।
वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एक अप्रैल को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पैथोलॉजी लैब पर महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है, वो अपंजीकृत है। सूत्रों की मानें तो एक साल से अधिक समय से यह पैथोलॉजी कस्बे में संचालित है। वहीं महिला का आरोप है कि जब उसने आने से मना कर दिया तो आरोपियों द्वारा महिला का वीडियो वायरल कर दिया गया।

सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि महिला को बुखार आ रहा था। कस्बे के एक चिकित्सक के पास दवा लेने गई थी। जहां चिकित्सक ने पैथोलॉजी पर जांच कराने के लिए कहा। महिला का कहना है कि पैथोलॉजी संचालक ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि रिजोर कस्बे में संचालित पैथोलॉजी कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को टीम भेजकर पैथोलॉजी की जांच कराई जाएगी। वहीं पैथोलॉजी को सीज कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments