Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 30 अप्रैल 2022, शनिवार

आज का पञ्चांग: 30 अप्रैल 2022, शनिवार


श्रीगणेशाय नम:

आज शनिवार को वैशाख बदी अमावस्या 25:59 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की बैशाखी देवपितृकार्य शनैश्चरी – भावुका – दर्श अमावस्या , मेला पिंजौर (हरियाणा) , मेला हरिद्वार – प्रयागराजादि ( तीर्थ स्नान महात्म्य ) , सूर्यग्रहण (भारत से बाहर , सूतकादि मान्य नहीं ), मूल संज्ञक नक्षत्र 20:13 तक , श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के ) जयन्ती , श्री आर. शंकर जयन्ती , श्री दोरजी खांडू स्मृति दिवस , सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस , आयुष्मान भारत दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस, विश्व पशु चिकित्सा दिवस ( अप्रैल का अन्तिम शनिवार )।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- वैशाख
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- अमावस्या – 25:59 तक
  • पश्चात- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- अश्विनी – 20:13 तक
  • पश्चात- भरणी
  • करण- चतुष्पाद – 13:25 तक
  • पश्चात- नाग
  • योग- प्रीति- 15:18 तक
  • पश्चात- आयुष्मान
  • सूर्योदय- 05:41
  • सूर्यास्त- 18:55
  • चन्द्रोदय- नहीं
  • चन्द्रराशि- मेष – दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:52 से 12:45
  • राहुकाल- 09:00 से 10:39
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को वैशाख सुदी प्रतिपदा 27:26 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , वैशाख शुक्लपक्ष प्रारम्भ , मई माह प्रारम्भ , त्रिपुष्कर योग 27:26 से सूर्योदय तक , चन्द्र वृष राशि में 28:44 पर , श्री दामोदर देवता तिथि ( आसाम ), गुरु श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री कुन्थुनाथ जन्म – तप – मोक्ष ( जैन , बैशाख शुक्ल प्रतिपदा ) , श्री रामप्रकाश गुप्ता स्मृति दिवस , गुजरात स्थापना दिवस , महाराष्ट्र स्थापना दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर (श्रमिक , श्रम , मई) दिवस व विश्व हास्य दिवस (मई के पहले रविवार को)।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments