Friday, March 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)चारधाम यात्रा आज से शुरू, मां यमुना की डोली ने यमुनोत्री धाम...

चारधाम यात्रा आज से शुरू, मां यमुना की डोली ने यमुनोत्री धाम के लिए किया प्रस्थान

यमुनोत्री। मंगलवार सुबह 8रू15 बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली।

डोली के पहुंचते ही दोपहर 12रू15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं मां गंगा की उत्सव डोली भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां आज पूर्वाह्न 11रू15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments