Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बरसाना के गेस्टहाउस में फल फूल रहा है देह व्यापार का धंधा

बरसाना के गेस्टहाउस में फल फूल रहा है देह व्यापार का धंधा

राघव शर्मा
बरसाना।
धार्मिक स्थल बरसाना में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। गेस्टहाउस संचालक बिना आईडी प्रूफ के लोगों को अपने यहां ठहराते है। तीर्थ स्थल बरसाना में भले ही रोजाना हजारो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। वहीं धर्म की आड़ में दिल्ली एनसीआर से भी रोजाना युवक युवतियां बरसाना आते हैं।

सूत्रों की मानें तो कस्बे में स्थित मध्यप्रदेश के सीनियर पुलिस अधिकारी के गेस्टहाउस में तो रोज बाहर से लोग आते है जो बिना आईडी प्रूफ के ठहरते हैं। सोमवार को भी कस्बे के एक गेस्टहाउस में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि बड़ी निंदनीय है कि लोग धर्म की आड़ में गलत काम करने के लिए बरसाना आते है। ऐसे में कस्बे में संचालित गेस्टहाउस संचालक सबसे बड़े जिम्मेदार है। जो बिना आईडी प्रूफ के अपने यहां लोगों को ठहराते है।

दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल
बरसाना। कस्बे में संचालित गेस्टहाउस में मांट क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके चलते पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला का मेडिकल करा दिया है। बताते चलें कि सोमवार को मांट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उपाध्याय गेस्टहाउस में दुष्कर्म किया गया। पुलिस आरोपी को बचाने के लिए उसके साथ उत्पीड़न कर रही है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार को पीड़िता का सीएचसी बरसाना में मेडिकल कराया गया। गुरुवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज कराया जाएगा। वहीं आरोपित व्यक्ति फिलहाल थाना में बैठा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया कि महिला का मैडिकल करा दिया गया है। गुरुवार को उसका ब्यान दर्ज कराया जाएगा। वहीं पूरे मामले को लेकर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments