Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 15 मई 2022, रविवार

आज का पञ्चांग: 15 मई 2022, रविवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:


आज रविवार को वैशाख सुदी चतुर्दशी 12:47 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , सक्रांति का सामान्य पुण्यकाल सूर्योदय से 11:53 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:46 से 23:15 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 15:35 तक , आद्य श्री शंकराचार्य कैलाशगमन , श्री कूर्म जयन्ती ( सांय व्यापिनी , पंचांगभेद से कल भी ) ,श्री नृसिंह जयन्ती ( नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी को मानकर ) , छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी ), श्री थेलराम जयन्ती , गुरु श्री अमरदास जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- वैशाख
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी – 12:47 तक
  • पश्चात- पूर्णिमा
  • नक्षत्र- स्वाति – 15:35 तक
  • पश्चात- विशाखा
  • करण- वणिज – 12:47 तक
  • पश्चात- विष्टि
  • योग- व्यतीपात – 09:48 तक
  • पश्चात- वरियान
  • सूर्योदय- 05:30
  • सूर्यास्त- 19:04
  • चन्द्रोदय- 18:18
  • चन्द्रराशि- तुला – दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:50 से 12:44
  • राहुकाल- 17:22 से 19:04
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को वैशाख सुदी पूर्णिमा 09:45 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान की बैशाखी पीपल पूर्णिमा (तिल – सुवर्णादि दान , यम / धर्मराज के लिए जल – कुम्भादि दान ) , बैशाख मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:18 से सूर्योदय तक , यमघण्ट योग सूर्योदय से 13:18 तक , सौर (वृष ) ज्येष्ठ मास आरम्भ , ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (मा. आबू), श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , वैशाख पूर्णिमा को ) , श्री बुद्ध जयन्ती /श्री बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध परिनिर्वाण दिवस , पूर्ण चन्द्रग्रहण (सुबह 08:59 से 10:23 तक , भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक कालादि नहीं लगेगा ) , मेला देवयानी सांभर , श्री सांईबाबा उत्सव शिरड़ी , जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस , श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस , सिक्किम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय डेंगू दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को)।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments