Wednesday, February 25, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़अपने निर्वाचन के बाद ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

अपने निर्वाचन के बाद ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने उपचुनाव संपन्न होने के बाद ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे। आज राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के उत्तराखंड के पंतनगर यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ करने से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कमलकांत उपमन्यु एवं युवा समाजसेवी भूपेश अग्रवाल एवं अन्य पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर के स्वागत किया। इस अवसर पर मथुरा जिले के राया निवासी समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने उन्हें अपना चुनाव जीतने के बाद ब्रज आने का निमंत्रण दिया जिसे मुख्यमंत्री श्री धामी ने सहर्ष स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments