Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्यामसुन्दर शर्मा के ज्येष्ठ भ्राता...

यूपी के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्यामसुन्दर शर्मा के ज्येष्ठ भ्राता का निधन, दी भावभीनि श्रद्धांजलि

मथुरा। उत्तरप्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा के बड़े भ्राता एवं नियो न्यूज़ के डायरेक्टर अनिल शर्मा और सुनील शर्मा के के पिता पं. मुरारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।उनका अंतिम संस्कार मसानी क्षेत्र स्थित मोक्ष धाम में किया गया। राजनेता, समाजसेवी, पत्रकारों के साथ-साथ सर्वसमाज के लोगों ने उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदायी दी।

शहर के राधापुरम एस्टेट में अपने पुत्र अनिल शर्मा एवं सुनील शर्मा के साथ रह रहे 81 वर्षीय पं. मुरारी लाल शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति थे। वह हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज प्रातः करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम संास ली। दिवंगत पंडित मुरारी लाल शर्मा के छोटे भाई पूर्व विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना भैया ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी उनकी अंतिम यात्रा में जनपद के सैकड़ों लोगों के साथ ही राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार शामिल हुए और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। नियो न्यूज परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments