Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गिरिराज महाराज की शरण पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

गिरिराज महाराज की शरण पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। सेवायत मथुरा दास कौशिक व पवन कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की। शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ से मिलने के बाद ब्रजेश पाठक दानघाटी मंदिर पहुंचे।

मंदिर में सेवायत मथुरा दास कौशिक व पवन कौशिक ने उप मुख्यमंत्री को प्रसादी दुपट्टा भेंट किया तथा गोवर्धन क्षेत्र के लोगों के लिए आकस्मिक उपचार को सीएचसी में आधुनिक उपचार के इंतजामात की बात कही। उप मुख्यमंत्री को देखकर मथुरा की रहने वाली रेखा शर्मा ने अपनी वेदना व्यक्त की।

रेखा शर्मा ने कहाकि आखिर उनका कसूर क्या है। शिक्षित होने के बावजूद उनको नौकरी नहीं मिली। प्राइवेट नौकरी के सहारे वे अपने बच्चों को न तो अच्छी शिक्षा दे पा रही हैं और न ही जीवन यापन कर रही हैं। नम्रता पाठक ने सहायता देने को आश्वस्त किया। सेवायत पवन कौशिक ने प्रसाद भेंट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments