Tuesday, May 21, 2024
Homeजुर्मगोवर्धन: युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

गोवर्धन: युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

  • घर में अकेली थी युवती, मौका देखकर पड़ोसी युवक ने दिया वारदात को अंजाम

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से घर में घुसकर पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। परिजन खेत पर काम करने गए थे,  युवती घर में अकेली थी, पड़ोसी युवक मौका देखकर उसके घर पहुंच गया। उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ब्रहस्पतिवार को घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेत पर काम करने गए थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी युवक मौका देखकर उसके घर पहुंच गया। युवती से छेड़छाड़ करने लगा युवती के शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटनाक्रम की जानकारी होने पर परिजन युवती के साथ गोवर्धन थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरव कुमार त्रिपाठी , सीओ गोवर्धन ने बताया कि एक युवती ने पड़ोस के युवक पर  छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments